मिर्जापुर, अप्रैल 21 -- मिर्जापुर। अहरौरा पुलिस ने फरार चल रहे 25 हजार के इनामी को मंगलवार लखनियादरी तिराहे से धर दबोचा। अभियुक्त पर आबकारी अधिनियम समेत अन्य मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस की ओर से अपराध की रोकथाम और अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शातिर अभियुक्त दिल्ली के पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क उस्मानपुर निवासी पंकज कश्यप फरार चल रहा था। उस पर आबकारी अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मामले दर्ज हैं। अभियुक्त के विरुद्ध धारा 3(1) गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने फरार चल रहे शातिर अपराधी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। मंगलवार को उपनिरीक्षक संजय सिंह मय हमराही संग गश्त पर निकले थे। मंगलवार को मुखबिर से मिली सूचना पर...