लखनऊ, मई 6 -- आबकारी विभाग ने राजस्व वसूली में बनाया नया कीर्तिमान लखनऊ, विशेष संवाददाताप्रदेश के आबकारी राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल ने बताया है कि राज्य में आबकारी विभाग द्वारा राजस्व संग्रह एवं प्रवर्तन कार्यों में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में मार्च 2026 तक कुल 57,722.26 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ, जो पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 की अवधि में मिले 52,573.07 करोड़ रुपये के सापेक्ष 9.79 प्रतिशत अर्थात 5,149.19 करोड़ रुपये अधिक है।इसी प्रकार वित्तीय वर्ष 2026-27 के अप्रैल 2026 में 5,248.06 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ, जो अप्रैल 2025 में प्राप्त 4,319.46 करोड़ रुपये के सापेक्ष 21.50 प्रतिशत अर्थात 928.60 करोड़ रुपये अधिक है। यह भी पढ़ें- बीते साल अप्रैल के मुकाबले इस साल 2416 करोड़ ज्यादा ...