गाजीपुर, मई 4 -- गाजीपुर। जनपद की फुटकर बिक्री की आबकारी दुकानों के तृतीय चरण की ई-लॉटरी के बाद शेष दुकानों के व्यवस्थापन के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके लिए पोर्टल पर आवेदन किया जा सकता है। चतुर्थ चरण की ई-लॉटरी नौ मई को सुबह 11 बजे रायफल क्लब, गाजीपुर में आयोजित की जाएगी। जिला आबकारी विभाग के अनुसार चयन प्रक्रिया उत्तर प्रदेश आबकारी फुटकर बिक्री अनुज्ञापन नियमावली के तहत की जाएगी। इसके लिए जिला स्तरीय समिति गठित है, जिसमें जिलाधिकारी अध्यक्ष, पुलिस अधीक्षक सदस्य, आबकारी आयुक्त की ओर से नामित अधिकारी और जिला आबकारी अधिकारी सदस्य/सचिव होंगे। यह भी पढ़ें- कीटनाशक बिक्री को गुरुवार तक ऑनलाइन आवेदन का मौका
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.