देहरादून, दिसम्बर 23 -- ऋषिकेश। आबकारी विभाग की टीम ने ऋषिकेश में छापेमारी कर शराब पकड़ी है। निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट के मुताबिक शमशेर सिंह निवासी रुसा फार्म, ऋषिकेश के घर से 30 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई है। पिंकी निवासी पुरानी जाटव बस्ती ऋषिकेश के घर दबिश में देसी शराब के 35 पाउच टेट्रा पैक पकड़े हैं। शिवाजी नगर में परचून की दुकान में संचालक शैलेश कुमार पटेल शराब बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया है। दुकान की तलाशी में 30 पाउच माल्टा बरामद किए हैं। तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.