बलिया, अप्रैल 7 -- बलिया। आबकारी विभाग की टीम ने रेवती कस्बा तथा आसपास के इलाकों में मंगलवार को छापेमारी किया। टीम के पहुंचने की भनक लगते ही धंधेबाज फरार हो गये। टीम ने करीब 20 लीटर कच्ची दारु बरामद किया। इसके साथ ही पानी से भरे गड्ढ़ों के किनारे प्लास्टिक के गैलनों में छिपाकर रखे गये करीब चार कुंतल लहन बरामद किया। टीम ने भारी मात्रा में शराब बनाने के उपकरणों को भी नष्ट कर दिया। अधिकारियों का कहना है कि कच्ची दारु बनाने और बेचने वालों पर दबिश देकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। अलग-अलग जगहों के करीब एक दर्जन तस्करों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। कार्रवाई करने वाली टीम में आबकारी निरीक्षक विनय राय व संदीप यादव आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...