लखीमपुरखीरी, फरवरी 21 -- होली और अन्य त्योहारों को देखते हुए आबकारी विभाग संदिग्ध जगहों पर छापेमारी कर रहा है। शुक्रवार को आबकारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने टीम के साथ कच्ची शराब के लिए बदनाम दुबहा और बैलहा आदि गांवों के आसपास दबिश दी। इस दौरान पचास लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद करने के साथ ही करीब तीन क्विंटल लहन नष्ट किया गया। आबकारी इंस्पेक्टर ने क्षेत्र की देशी शराब, कंपोजिट दुकानों और कैंटीनों का निरीक्षण किया। उन्होंने दुकानदारों को मशीन से बिक्री करने के साथ ही ओवररेटिंग न करने की सख्त ताकीद की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.