पीलीभीत, फरवरी 26 -- पीलीभीत। होली त्योहार से पहले अवैध शराब के अड्डों पर छापेमारी की गई। 140 पाउच बरामद किए गए। एक केस दर्ज किया गया। जिला आबकारी अधिकारी कल्पनाथ रजक के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-चार व क्षेत्र पांच का आबकारी स्टॉफ, न्यूरिया पुलिस की संयुक्त टीम ने अमरिया क्षेत्र के न्यूरिया थाना अंतर्गत ग्राम तुर्कपुर बढवार, सूरजपुर, टोडरपुर इत्यादि के संदिग्ध स्थलों पर दबिश की कार्यवाही की गई। दबिश के दौरान अवैध शराब के लगभग 140 पाउच कुल लगभग 21लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। टोडरपुर निवासी ज्ञानप्रकाश पुत्र स्व छेदालाल के विरुद्ध आबकारी अधिनियम अंतर्गत एक मामला पंजीकृत किया गया। टीम में आबकारी विभाग से आबकारी निरीक्षक मनीष कुमार दीपक कुमार आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...