आबकारी टीम के साथ हाथापाई के मामले में दूसरे पक्ष ने दी तहरीर
पीलीभीत, जून 27 -- कलीनगर। राजपुर ता. महाराजपुर में परचून की दुकान में बीयर की केन बरामद होने के बाद आबकारी टीम के साथ हाथापाई करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है। दूसरे पक्ष ने भी दुकान में तोड़फोड़ सहित कई गंभीर आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस आरोप प्रत्यारोंपों की जांच कर रही है। जबकि आबकारी इंस्पेक्टर ने साक्ष्यों को भी पुलिस को मुहैया करा दिया है। थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव राजपुर ता. महाराजपुर में गुरुवार को आबकारी टीम ने परचून की दुकान पर छापेमारी की। इस दौरान दुकान से बीयर केन बरामद हुई थी। इस दौरान महिलाओं ने आबकारी टीम के साथ हाथापाई करते हुए बीयर की केन से भरी बोरी छीन ली थी। इससे अफरा तफरी मच गई थी। आबकारी इंस्पेक्टर दीपक राय ने सरकारी कार्य में बाधा डालने और बिल्ले नोचने के आरोप लगाते हुए पुलिस को लंब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.