अयोध्या, अप्रैल 13 -- अयोध्या, संवाददाता। शहर के नाका स्थित आबकारी गोदाम परिसर में मौजूद झाड़ियों में सोमवार की दोपहर अचानक आग लग गयी। हवा की वजह से आग काफी तेजी से फैलने लगी। विभाग के कर्मचारियों ने जब झांड़ियों से धुंआ उठते देखा तो इसकी सूचना विभागीय अधिकारियों को दिया। विभागीय अधिकारियों से मिली जानकारी के बाद अग्निशमन विभाग के चार वाहन मौके पर पहुंचे तथा आग पर काबू प्राप्त कर लिया। नगर कोतवाली के नाका क्षेत्र स्थित आबकारी विभाग के गोदाम में तीन देशी शराब के गोदाम है। इसके परिसर में झाड़ियां है। गर्मी की वजह से यह सूख गयी थी तथा यहां पत्तियां भी पड़ी हुई थी। यह भी पढ़ें- आबकारी गोदाम की झाड़ियों में लगी आग, गर्मी की वजह से लगी आग दोपहर में हवा चलने की वजह से आग तेजी से फैलने लगी। एक घंटे के प्रयास करने के बाद अग्निशमन विभाग ने आग पर काबू प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.