आबकारी के 43 लंबित मामलों का हुआ निस्तारण
कन्नौज, जून 30 -- छिबरामऊ। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देश पर थानों में लंबित मालों के समयबद्ध निस्तारण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सकरावा पुलिस ने महत्वपूर्ण कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह के नेतृत्व में यह कार्य संपन्न कराया गया। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में वर्ष 2023 से 2025 तक आबकारी अधिनियम से संबंधित 43 लंबित मालों का विधिवत विनिष्टीकरण कर उनका कानूनी निस्तारण किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई से थाना स्तर पर लंबित मामलों के निस्तारण में तेजी आई है और अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव को भी मजबूती मिली है। साथ ही न्यायालय के आदेशों का समयबद्ध पालन सुनिश्चित कर प्रशासनिक कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.