फिरोजाबाद, फरवरी 26 -- शिकोहाबाद में होली पर कच्ची शराब के बढ़ते प्रचलन को देखते हुए आबकारी विभाग ने गिहार कालोनी में छापेमार अभियान चलाया। आबकारी निरीक्षक गणेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में प्रतापपुर चौराहा स्थित गिहार कॉलोनी, तहसील के पास स्थित गिहार कॉलोनी में छापेमारी की। छापेमारी होते ही गिहार बस्ती में अफरा तफरी मच गई। गिहार बस्ती की महिलाए बच्चे घरों को छोड़कर बाहर आ गए। वहीं पुरुष घरों को छोड़कर भाग गए। घर घर तलाशी अभियान के दौरान 22 लीटर कच्ची शराब के साथ ही 20 लीटर लहन बरामद किया। लहन को मौके पर नष्ट करा दिया। एक युवक को गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.