फिरोजाबाद, जनवरी 23 -- शिकोहाबाद में आबकारी विभाग ने अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए नगर की गिहार कालोनी में छापामार कार्यवाही की। आबकारी विभाग की कार्यवाही से गिहार बस्ती में हड़कंप मच गया। पुलिस को बड़ी मात्रा में लहन बरामद हुआ। शुक्रवार को आबकारी विभाग के निरीक्षक जीके वर्मा के नेतृत्व में गिहार कालोनी में छापेमार अभियान चलाया। आबकारी विभाग की कार्यवाही से गिहार बस्ती में हड़कंप मच गया। आनन फानन में महिलाए, बच्चे घरों को छोड़कर बाहर आ गए। वहीं युवक, अधेड़ घरों को छोड़कर भाग गए। छापेमारी के दौरान 32 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद होने के साथ ही 50 लीटर लहन बरामद हुआ। बरामद लहन को मौके पर नष्ट करवा दिया। इस बारे में आबकारी निरीक्षक गणेश कुमार ने बताया कि मौके से 32 लीटर शराब, 50 लीटर लहन बरामद हुआ है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।...