आबकारी एक्ट में दो पर रिपोर्ट
हरदोई, अक्टूबर 4 -- टड़ियावां। पुलिस ने कच्ची शराब की निकासी कर धंधा करने वालों पर कार्यवाई तेज कर दी है। इंस्पेक्टर इख्तियार हुसैन की गाइडलाइन पर चलते हुए पुलिस टीम ने गांव महुआ चाचर मोड़ के पास गांव छतौना मजरा बरौली के शेर खां को दस लीटर प्लास्टिक पिपिया में कच्ची शराब और ग्राम हबीबपुर मोड के पास गांव के रजनीश पुत्र रामपाल को पांच लीटर प्लास्टिक पिपिया में कच्ची शराब के साथ पकड़ लिया। इंस्पेक्टर के मुताबिक दोनों अभियुक्तों पर आबकारी एक्ट धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: 10 लीटर कच्ची शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.