मुजफ्फर नगर, मार्च 19 -- रामराज। थानाक्षेत्र की टिकोला शुगर मिल में तैनात एक आबकारी उप निरीक्षक के कमरे से हजारों रुपये की नकदी चोरी हो गई है। पीड़ित उप निरीक्षक ने शक के आधार पर दो युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। रामराज क्षेत्र की टिकोला शुगर मिल में तैनात उप निरीक्षक चतुर्थ गुण ने थाने में दी तहरीर में बताया कि वह 22 जून 2023 से टिकोला शुगर मिल के ब्लॉक नंबर 5 के कमरा नंबर 12 में रह रहे हैं। आरोप है कि लगभग 15 दिन पहले उन्होंने कमरे की अलमारी में एक बैग के अंदर 75 हजार रुपये रखे थे। बुधवार सुबह जब वह घूमने के बाद कमरे पर आए तो उन्हें बैग से 75 हजार रुपये गायब मिले। उप निरीक्षक ने आरोप लगाया है कि दो युवक उनके कमरे पर अक्सर आते-जाते रहते हैं। इन्हीं लोगों ने मौका पाकर नकदी चोरी की है। रामराज थाना प्रभारी रविंद्र सिंह यादव ने बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.