रुद्रपुर, जून 22 -- रुद्रपुर। आबकारी अधिनियम मामले के वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को पुलिस ने वरंटी विरेन मंडल पुत्र सजल मंडल निवासी अरविन्द नगर ट्रांजिट कैंप को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया। ट्रांजिट कैम्प कोतवाल धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। न्यायालय में उपस्थित न होने पर उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था। यह भी पढ़ें- आबकारी अधिनियम के मामले में फरार वारंटी गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...