मुरादाबाद, फरवरी 18 -- मुरादाबाद। जिलाधिकारी अनुज सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर एवं राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक की गई। जिलाधिकारी ने स्टाम्प, आबकारी, परिवहन एवं आयकर को अपने राजस्व वसूली बढ़ाने पर जोर दिया। जिलाधिकारी ने कहा ऐसे गाटे जिसमें प्लाटिंग व कृषि के बैनामे हुए हैं उसका विवरण उपलब्ध कराएं जिससे स्टाम्प चोरी के मामलों की निगरानी की जा सके। उन्होंने उपजिलाधिकारियों से कहा कि कम वसूली करने वाले अमीनों की समीक्षा कर राजस्व प्रगति बढ़ाएं। धारा-34 में तहसील ठाकुरद्वारा में अधिक पेंडेंसी होने पर जिलाधिकारी ने निस्तारण करने के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.