बलिया, मार्च 13 -- बलिया, संवाददाता। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को विकास भवन स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई विभाग के आफिसों में अव्यवस्था, गंदगी और अनावश्यक सामान दिखने नाराजगी जताई और अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए। वहीं जिला ग्राम्य विकास अभिकरण कार्यालय परिसर की दीवारों पर पान की पीक मिलने पर भड़क उठे तथा जिला विकास अधिकारी को दीवारों पर पान का पिक थुकने वालों पर पांच सौ रुपये जुर्माना लगाने का सख्त निर्देश दिया।इसी क्रम में जिलाधिकारी ने सहायक आयुक्त एवं निबंधन सहकारिता विभाग का निरीक्षण किया, वहां अनावश्यक अलमारियां रखे होने पर तुरंत हटाने का निर्देश दिया। स्पष्ट कहा कि कार्यालय में जितने कर्मचारी तैनात हैं, उसी के अनुरूप टेबल और कुर्सियां रखी जाएं अन्य अनावश्यक सामान को कार्यालय स...