आफत बनी बारिश, चौपट हो चुकी फसलों को उजाड़ने की जुगत में किसान
उरई, सितम्बर 6 -- उरई। संवाददाता मौसम विभाग द्वारा की गई सूखे की भविष्यवाणी को देखते हुए किसानों ने सबसे अधिक रकवे में तिल की फसल बोई थी लेकिन इस बार हुई रिकार्डतोड़ बारिश ने उनके अरमानों पर पानी फेर दिया। अधिकांश खेत जलमग्न दिखाई दे रहे हैं और खेतों में खड़ी तिल की फसलें सड़ने की कगार पर हैं। किसान भी अब फसलों को उजाड़ने की जुगत में हैं जिससे दूसरी फसलों के लिए खेतों को तैयार किया जा सके। साथ ही किसानों को यह भी पछतावा है कि तिल की बजाय अगर धान की फसल लगाई होती तो ऐसा नुकसान न उठाना पड़ता। किसान राममोहन, बंटी, प्यारेलाल का कहना है कि अगर इस बार तिल की जगह धान की फसल की होती तो नुकसान के बजाय फायदा ही होता।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.