सीतामढ़ी, मार्च 22 -- सीतामढ़ी। जिले में शुक्रवार से शुरू हुई तेज हवा और बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। अचानक हुए इस बदलाव से जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। वहीं किसानों की चिंता बढ़ गई है। दो दिनों तक हुई बारिश के कारण तापमान में करीब 10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं जिले में 14.5 एमएम बारिश हुई है। अधिकतम तापमान लुढ़ककर 21.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय सह प्रधान वैज्ञानिक डॉ. राम ईश्वर प्रसाद ने बताया कि मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हुआ है। कहा कि अगले 24 घंटे में भी तेज हवा के साथ बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की आशंका बनी हुई है। ऐसे में किसानों को सतर्क रहने की जरूरत है।गेहूं मक्का की भारी नु...