आफत की बारिश: रपटा पार करने के लिए पानी के बीचो-बीच पहुंचा अधेड़, तेज बहाव में बहा, वीडियो वायरल
बिजनौर, जुलाई 10 -- Bijnor Viral Video: पश्चिमी यूपी में लगातार हो रही बारिश के कारण उफान पर बह रही मालन नदी में शुक्रवार को रावली रपटे पर एक अधेड़ तेज बहाव में बह गया। ग्रामीणों ने उसे रोकने की काफी कोशिश की, लेकिन वह नदी के बीच बहाव में जा पहुंचा। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय गोताखोरों, ग्रामीणों और पुलिस की टीम उसकी तलाश में जुटी है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसका पता नहीं लग सका। अधेड़ का मालन की धारा के बीच में खड़े रहने का वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव बिलाई कूकड़ा निवासी रवेंद्र सिंह पुत्र अथर सिंह शुक्रवार दोपहर मंडावर थाना क्षेत्र के गांव शहजादपुर में अपने रिश्तेदारों से मिलने आया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रवेंद्र सिंह कुछ देर रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.