आफत की बारिश:आकाशीय बिजली से किसान समेत दो मरे, चौतरफा असर
छपरा, मई 29 -- तेज बारिश ने थामी रफ्तार, जनजीवन अस्त-व्यस्त - बारिश, आंधी, आकाशीय बिजली और जलजमाव से बढ़ी परेशानी - खेती, कारोबार, बिजली, सड़क और रेल यातायात समेत विकास कार्यों पर पड़ा असर इंट्रो: सारण जिले में शुक्रवार सुबह मौसम के अचानक बदले मिजाज ने राहत कम पर आफत ज्यादा ला दी। तेज बारिश, आंधी और आकाशीय बिजली की चपेट में आने से रिविलगंज व लहलादपुर में किसान समेत दो लोगों की मौत हो गई। रिविलगंज दियारा क्षेत्र में परवल तोड़ रहे किसान चंद्रमा चौधरी की मौत हुई, जबकि मुरारपुर गांव के अकबर खान भी बिजली गिरने से काल के गाल में समा गए। यह भी पढ़ें- बारिश से प्रखंड के कई सड़कों पर जलजमाव, राहगीर परेशान सुबह से दोपहर तक हुई बारिश से शहर व गांवों में जलजमाव, बिजली बाधित और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। दोपहर बाद मौसम साफ होने पर लोगों ने राहत की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.