हापुड़, जून 21 -- जून में गर्मी अपने तेवर दिखा रही है। शनिवार को सुबह से ही मौसम साफ होने की वजह से दिन में तेज धूप खिली। इसके साथ ही हवा में आद्रता होने की वजह से उमस का प्रकोप रहा। ऐसे में दफ्तरों और घरों से बाहर से निकलने वाले लोगों के धूप ने पसीने छुड़ा दिए। जिससे लोगों का हाल बेहाल हो गया। जबकि तापमान भी दो डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। जून के पहले सप्ताह से ही बारिश ने दस्तक दे दी थी, कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश होती रही। जिससे तापमान दस डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया और लोगों को काफी राहत मिली थी। यह भी पढ़ें- आफत की गर्मी ने छुड़ाए पसीने, 39 पहुंचा पारा दो सप्ताह तक मौसम काफी मेहरबान रहा। लेकिन अब महीने के अंतिम दौर में गर्मी ने एक बार फिर तीखें तेवर दिखाने शुरू कर दिए है। मौसम साफ होने से तल्ख धूप खिल रही है।दोपहर के समय घर से बाहर निकल...