पटना, अप्रैल 11 -- प्रखंडों में शुक्रवार को आग से करीब 80 बीघे में लगी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। बिजली के तार से निकली चिंगारी से बिहटा में 50, बख्तियारपुर में 25 और दनियावां में पांच बीघा गेहूं की फसल में आग लगी। दकमल की गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से किसानों को लाखों रुपये की क्षति होने का अनुमान है। बिहटा के कंचनपुर-खड़गपुर और मीठापुर-मथुरापुर में बिजली तार की चिंगारी से करीब 50 बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन तेज हवा के कारण आग की लपटें तेजी से फैल गई। इसके बाद किसानों ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। लेकिन तकनीकी खराबी के कारण कुछ देर तक दमकल मशीन चालू नहीं हुआ। जिसके बाद दूसरी दमकल की गाड़ी पहुंची और काफी मशक्कत के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.