आफताब हत्याकांड में दो आरोपी दोषी करार,सजा एक अक्टूबर को
गुमला, सितम्बर 29 -- गुमला। सिविल कोर्ट के पीडीजे अजीत कुमार सिंह की अदालत ने लरंगो निवासी 20 वर्षीय आफताब अंसारी हत्याकांड में दो आरोपियों को दोषी करार दिया है। दोषियों में लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र के उदरंगी निवासी गुलाम मुस्तफा अंसारी और पुसो निवासी असलम अंसारी शामिल हैं। अदालत दोनों की सजा के बिंदु पर एक अक्तूबर को सुनवाई करेगी।मामला तीन अप्रैल 2021 का है। पुसो थाना क्षेत्र के लरंगो टंगराटोली के समीप विनोट होटल के पास आफताब नाश्ता कर रहा था। इसी दौरान आरोपियों ने बंदूक से गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। घटना के बाद मृतक के पिता मोबत अंसारी ने पुसो थाना में दोनों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले की सुनवाई के दौरान अदालत में पेश साक्ष्यों और गवाहों के बयान के आधार पर दोनों को हत्या का दोषी माना गया।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.