आफताब हत्याकांड के बाद रेलवे यार्ड में जवानों की गश्त शुरू, तीन कैमरे लगे
जमशेदपुर, अगस्त 8 -- टाटानगर रेलवे यार्ड और आसपास के क्षेत्र की निगरानी अब 16 सीसीटीवी कैमरों से होगी। आरपीएफ ने यार्ड का निरीक्षण किया है, ताकि जगह और एंगल चिह्नित किए जा सकें। वहीं, गुरुवार को तीन सोलर सिस्टम से संचालित सीसीटीवी कैमरे यार्ड में लगा दिए गए हैं। जवानों की गश्त भी शुरू कर दी गई है। बर्मामाइंस कैरेज कॉलोनी में लाइन के पास आफताब की हत्या के बाद आरपीएफ ने सतर्कता बढ़ा दी है। यार्ड की निगरानी और सुरक्षा को लेकर आरपीएफ के सीनियर कमांडेंट ने सीसीटीवी कैमरे लगाने का आदेश दिया है। कैमरों का सेंट्रलाइज्ड कनेक्शन आरपीएफ के कंट्रोल रूम से होगा। इससे संदिग्ध गतिविधियों, चोरी, रेल यंत्रों से छेड़छाड़ और अनधिकृत प्रवेश की निगरानी 24 घंटे हो सकेगी।बता दें कि रेलवे यार्ड, लाइन और कर्मचारियों की सुरक्षा के मुद्दे पर आरपीएफ के सीनियर कमांडे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.