लातेहार, मई 3 -- लातेहार, प्रतिनिधि। झारखण्ड कांग्रेस कमिटी की नई सूची जारी होने के बाद जिले में खुशी का माहौल है। युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष आफताब आलम को झारखण्ड कांग्रेस कमिटी का संयुक्त सचिव बनाया गया है। इस मनोनयन के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। नव नियुक्त संयुक्त सचिव आफताब आलम ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपने कार्यों के माध्यम से संगठन को मजबूत करने का हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन विस्तार पर विशेष ध्यान देने की बात कही। प्रदेश कमिटी में स्थान मिलने पर कई वरिष्ठ नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई दी। यह भी पढ़ें- झारखंड कांग्रेस की नई कमेटी गठित, पहली बार एसआईआर समिति और संयुक्त सचिव फोन के माध्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.