जमशेदपुर, अगस्त 11 -- टाटानगर रेलवे यार्ड के पास आफताब की हत्या के बाद लाइन की निगरानी ड्रोन से होने लगी है। इससे आम लोगों के भी लाइन पर जाने पर रोक लग गई है, क्योंकि लाइन पर घूमने वालों को आरपीएफ रेलवे एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जुर्माना वसूल रही है। यार्ड और लाइन से दोबारा पकड़े जाने वालों को जेल जाना पड़ सकता है या जुर्माने के तौर पर 500 के बजाय एक हजार रुपये देने पड़ सकते हैं। जानकार बताते हैं कि 3 अगस्त से अब तक 33 से ज्यादा लोगों को यार्ड व लाइन से पकड़कर आरपीएफ अनधिकृत प्रवेश और ट्रेसपास के आरोप में कार्रवाई कर चुकी है। दरअसल, 2 अगस्त को कैरेज कॉलोनी निवासी आफताब की यार्ड की लाइन पर गोली मारकर हत्या करने के बाद चक्रधरपुर मंडल से निगरानी बढ़ाने और सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने का आदेश हुआ है। यह भी पढ़ें- आ...