आप 80 की हैं, ये उम्र लड़ने की नहीं; कपूर फैमिली के झगड़े में ऐसा क्यों बोले मीलॉर्ड? एक नसीहत भी
नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- सुप्रीम कोर्ट ने दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की मां रानी कपूर और पत्नी प्रिया सचदेवा कपूर के बीच सोना ग्रुप फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहे विवाद में सोमवार (27 अप्रैल) को दोनों पक्षों को मध्यस्थता (mediation) का रास्ता अपनाने की सलाह दी है। कोर्ट ने रानी कपूर के वकील से कहा कि 80 साल की उम्र में किसी व्यक्ति का लंबे समय तक विरासत की लड़ाई लड़ना किसी काम का नहीं है। कोर्ट ने टिप्पणी की कि 80 साल की उम्र कोर्ट में लड़ने की नहीं होती है। इससे बेहतर होगा कि दोनों पक्ष मध्यस्थता का रास्ता अपनाएँ। जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस विजय बिश्नोई की बेंच ने वकीलों से कहा, "आप सब क्यों लड़ रहे हैं? यह आपके मुवक्किल के लड़ने की उम्र नहीं है... एक बार हमेशा के लिए मध्यस्थता का रास्ता अपनाएँ, शुरू से आखिर तक। वरना, यह सब बेकार है।" ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.