नागपुर, नवम्बर 5 -- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है और उन पर संविधान को कमजोर करने और देश में अराजकता फैलाने का आरोप लगाया है। नागपुर में लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ रैली के दौरान उन्होंने लगे हाथ राहुल गांधी को रिजीम चेंज करने पर चुनौती भी दे डाली। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर आप 1000 को बुलाएंगे तो हम एक लाख लोग जुटा लेंगे। इसके साथ ही फडणवीस ने कहा कि लड़ाई सड़क पर नहीं बल्कि संसद में होगी। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई देश के संविधान के लिए है। फडणवीस ने कहा, "हम राहुल गांधी और उनके साथियों के खिलाफ एकजुट हुए हैं, जो लोकतंत्र को निशाना बना रहे हैं और भारतीय संविधान को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। राहुल गांधी, आपने कहा था कि अब लड़ाई संसद में नहीं, बल्कि सड़कों पर लड़ी जाए...