कोडरमा, जनवरी 22 -- सतगावां। सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर गुरुवार को सतगावां थाना क्षेत्र के दर्शननाला चेक पोस्ट पर पुलिस की ओर से यातायात नियमों के प्रति जागरुकता अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहन चालकों को थाना प्रभारी सौरव शर्मा की ओर से फूल-माला पहना गया। भविष्य में सुरक्षा नियमों का पालन करने का संकल्प दिलाया। इस दौरान पुलिस की ओर से कुछ चालकों को नया हेलमेट भी प्रदान किया गया, ताकि वे अपनी यात्रा सुरक्षित रख सकें। मौके पर पुलिस बल की मौजूदगी इस अभियान के दौरान थाना प्रभारी सौरव शर्मा के साथ पुलिस का पूरा दल-बल मुस्तैद रहा। पुलिस की इस सकारात्मक पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।राहगीरों का कहना है कि जुर्माने से ज्यादा इस तरह के जागरूकता अभियानों का असर लोगों के मानस पटल पर पड़ता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.