नई दिल्ली, अक्टूबर 3 -- नई दिल्ली, प्रसं। आम आदमी पार्टी (आप) की नेता प्रियंका कक्कड़ के कांग्रेस में शामिल होने के बाद दिल्ली भाजपा ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। दिल्ली भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि एक बार फिर यह सवाल जन्म ले रहा है कि आप से जुड़ी महिला नेताओं के सामने पार्टी छोड़ने की परिस्थिति क्यों बनी। कपूर ने कहा कि केजरीवाल को इस सवाल का जवाब देना चाहिए कि इंडिया अगेंस्ट करप्शन के दौर से लेकर आप के गठन तक उनके साथ जुड़ी रहीं कई महिला नेत्रियां ने बाद में दूरी क्यों बनाई। उन्होंने किरण बेदी, अंजली दमानिया, मधु भादुड़ी, शाजिया इल्मी, ऋचा पांडेय, स्वाति मालीवाल और अब प्रियंका कक्कड़ का नाम लेते हुए सवाल उठाया है। यह भी पढ़ें- अरविंद केजरीवाल की पार्टी को नया झटका, टीवी पर दिखने वाला बड़ा चेहरा कांग्रेस में गया भाजप...