बरेली, दिसम्बर 8 -- आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह रविवार को बरेली पहुंचे। संजय ने प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा पर जोरदार हमला बोला। मतदाता सूचियों में गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए 11 दिसंबर को एक ऐसा खुलासा करने का दावा किया जो यूपी की राजनीति में भूचाल ला देगा। आम आदमी पार्टी की वोट बचाओ-संविधान बचाओ यात्रा का दूसरा चरण रामपुर से अमरोहा तक होगा। रविवार को इस यात्रा के विषय में संजय सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों को निर्देश दिए। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव को प्रभावित करने के लिए हजारों-हजार वोट काटे जा रहे हैं। एसआईआर के जरिए लोगों को डराया जा रहा है। इसके खिलाफ आम आदमी पार्टी 21 से 26 दिसंबर तक पदयात्रा निकालेगी। संजय सिंह ने बुलडोजर को एक समुदाय विशेष के खिलाफ हथियार की तरह इस्तेमाल करने का आरोप ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.