रामगढ़, मार्च 21 -- केदला, निज प्रतिनिधि। केदला उत्खनन परियोजना में मैं दूबारा परियोजना पदाधिकारी बन कर आया। पांच साल से बंद परियोजना को महाप्रबंधक के निर्देशानुसार और आप सभी के सहयोग से इसे चालु करने में सफल हुआ। परियोजना के सभी अधिकारी, कर्मचारी और जन प्रतिनिधियों ने मुझे एक परिवार की तरह परियोजना को चालु करने में साथ दिया। उक्त बातें शनिवार को केदला पीओ कार्यालय में विदाई समारोह को संबोधित करते हुए परियोजना पदाधिकारी एसके त्रिवेदी ने कही। एसके त्रिवेदी का ट्रांसफर जीएम ऑफिस चरही किया गया है। वहीं वर्तमान में केदला उत्खनन परियोजना के मैनेजर कुमार अमित नंदन को पीओ का कार्यभार सौपा गया है। विदाई समारोह में उपस्थित मैनेजर कुमार अमित नंदन, केदला भूगर्भ परियोजना मैनेजर सुधिर कुमार, ईएंडएम इंजीनियर अरविंद कुमार, डिस्पैच ऑफिसर शुभम कुमार सिंह,...