नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- नई दिल्ली के कोंडली से आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप कुमार को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। विधायक ने अपने एक्स अकाउंट पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा- "आज फिर एक अज्ञात नंबर से मुझे जान से मारने की धमकी मिली। यह पिछले एक हफ्ते में दूसरी धमकी है।" आप विधायक कुलदीप कुमार ने खुले शब्दों में कहा है कि अगर मुझे या मेरे परिवार को कुछ होता है तो इसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। उन्होंने पुलिस प्रशासन के रवैये पर कहा कि पिछले हमले में अभी तक न कोई कार्रवाई हुई है और न ही अपराधी पकड़े गए हैं। क्या कानून का डर खत्म हो गया है? विधायक ने बताया कि मैंने थाना कल्याणपुरी में शिकायत दर्ज करवा दी है। इसके साथ ही सवाल करते हुए लिखा- दिल्ली कमिश्नर और दिल्ली पुलिस कब तक कार्रवाई करेगी? इसके साथ ही अपने साथ अगर किसी ...