नई दिल्ली, सितम्बर 18 -- वरिष्ठ अधिवक्ता निर्मल के. कोतवाल ने गुरुवार को आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक मेहराज मलिक के मुकदमे से खुद को अलग कर लिया। विधायक को हाल ही में जन सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत हिरासत में लिया गया था। अधिवक्ता ने कुछ वीडियो का हवाला दिया, जिनमें विधायक ने कथित तौर पर दावा किया था कि जम्मू-कश्मीर भारत का हिस्सा नहीं है और वह आतंकी बुरहान वानी और मसूद अजहर की प्रशंसा भी करते नजर आए थे। कोतवाल ने कहा कि देश की एकता और संप्रभुता पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता और उन्हें कमतर आंकने वाले किसी भी कृत्य या बयान को किसी भी परिस्थिति में माफ नहीं किया जा सकता। मलिक को आठ सितंबर को डोडा में कथित तौर पर जिले की सार्वजनिक व्यवस्था बिगाड़ने के आरोप में हिरासत में लिया गया था और उन्हें कठुआ जिला जेल में रखा गया था। आप ने 14 सित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.