आप विधायकों का निलंबन नियमों के अनुरूपः विजेन्द्र गुप्ता
नई दिल्ली, मार्च 24 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने नेता सदन आतिशी को पत्र लिखकर कहा है कि चार आप विधायकों का निलंबन नियमों के अनुरूप किया गया है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि चारों सदस्यों को उप राज्यपाल द्वारा विधानसभा को संबोधित करने की संवैधानिक कर्तव्य में बाधा डालने के लिए निलंबित किया गया है। यह पूरी तरह से विधानसभा की प्रक्रिया और नियमों के अनुरूप था। गुप्ता ने कहा कि ऐसे व्यवहार की निंदा करने की बजाय विपक्ष ने राजनीतिक लाभ लेने के लिए निलंबन के कारणों के बारे में भ्रामक जानकारी फैलाने का रास्ता चुना। नेता प्रतिपक्ष को अपनी पार्टी के सदस्यों की विफलताओं और आपत्तिजनक व्यवहार को छिपाने के लिए अध्यक्ष और सदन को घसीटना शोभा नहीं देता। गुप्ता ने अपने ऊपर लगे सत्तावादी या पक्षपाती होने के आरोपों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.