आप राजनीतिक हताशा में लगा रही फर्जी आरोप : भाजपा
नई दिल्ली, अगस्त 10 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। भाजपा ने आम आदमी पार्टी (आप) पर तीखा हमला बोला है। दिल्ली भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि दिल्ली विधानसभा में साइकिल घोटाले के फर्जी आरोपों पर चर्चा की मांग आप की राजनीतिक हताशा का परिणाम है। इनको बेबुनियाद आरोप लगाने के बजाय सरकार के साथ मिलकर विद्या वाहिनी जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू करने में सहयोग देना चाहिए। कपूर ने दावा किया कि आप ने 11 वर्षों तक शिक्षा व स्वास्थ्य मॉडल का प्रचार किया, पर नतीजे खोखले रहे। यही कारण है कि अब ये शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला कल्याण समेत सभी क्षेत्रों में काम कर रही रेखा गुप्ता सरकार की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- भाजपा ने आप विधायकों के घर-कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन किया उन्होंने कहा कि पिछले 17 महीनों में दिल्ली सरकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.