नई दिल्ली, मार्च 28 -- Donald Trump on Sex: ईरान के साथ जारी संघर्ष के बीच दुनिया की निगाहें अमेरिका और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयानों पर टिकी रहती हैं। वह रोज नए-नए दावे करते हैं। शुक्रवार को जब वह फ्लोरिडा में फ्यूचर इन्वेस्टमेंट इनिशिएटिव प्रायोरिटी समिट के बाद पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे तब उन्होंने ऐसा कुछ कहा कि पूरे सभागार में हंसी गूंज उठी। हालांकि उनके आलोचक इसकी आलोचना कर रहे हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपनी बात रखने के बाद उन्होंने पत्रकारों से सवाल पूछने को कहा। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं ऐसे राजनेताओं में नहीं हूं जो सवालों से बचते हैं। डोनाल्ड ट्रंप के प्रेस कॉन्फ्रेंस का एक वीडियो क्लिप वायरल हो रहा हैं। इसमें ट्रंप बोलते हैं, ''अब मैं कुछ सवाल लूंगा। आप मुझसे कुछ भी पूछ सकते हैं। आप सेक्स के बारे में भी म...