नई दिल्ली, अक्टूबर 31 -- कल से नंवबर का महीना शुरू हो रहा है। 1 नवंबर के साथ दीवाली का काउंटडाउन भी शुरू हो जाएगा। ऐसे में आप इस फेस्टिव सीजन के खत्म होने से पहले अपने लिए सेडान खरीदना चाहते हैं, तब बचे हुए 8 दिनों से अच्छा मौका नहीं मिलेगा। इसमें होंडा सिटी, होंडा अमेज, हुंडई ऑरा, हुंडई वरना और फॉक्सवैगन वर्टूस जैसे मॉडल शामिल हैं। इन कारों को खरीदने पर ग्राहकों को 1.25 लाख रुपए तक के बेनिफिट मिलेंगे। चलिए इन सभी कारों पर मिलने वाले बेनिफिट्स के बारे में एक-एक करके जानते हैं। 1. Honda City1.25 लाख रुपए तक के बेनिफिटहोंडा सिटी के पेट्रोल वैरिएंट पर 1.25 लाख रुपए तक के बेनिफिट मिल रहे हैं, जो भारत में किसी भी मास-मार्केट सेडान के लिए सबसे ज्यादा हैं। इस ऑफर में 60,000 रुपए तक का कैश डिस्काउंट और 50,000 रुपए तक का एक्सचेंज बोनस शामिल है। इस...