आप भी खोल सकेंगे म्यूजियम, 40 करोड़ तक देगी सरकार
लखनऊ, मई 21 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। प्रदेश में अब आम लोग भी अपना संग्रहालय खोल सकेंगे। प्रदेश सरकार ने 'विजिट माई स्टेट' अभियान और सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के तहत पब्लिक म्यूजियम को बढ़ावा देने की पहल शुरू की है। इसके तहत नागरिक, परिवार, ट्रस्ट, शैक्षणिक संस्थान और निजी संगठन ऐसे संग्रहालय स्थापित कर सकेंगे जहां इतिहास, संस्कृति, अध्यात्म, साहित्य, लोक परंपराओं और स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ी दुर्लभ धरोहर आम लोगों और पर्यटकों के लिए प्रदर्शित की जा सकेंगी।
सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा प्रदेश सरकार का मानना है कि इससे सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा नई पीढ़ी अपनी विरासत से जुड़ सकेगी। दरअसल 'उप्र पर्यटन नीति के तहत' पब्लिक म्यूजियम को पात्र पर्यटन इकाई का दर्जा दिया गया है। जिससे अब निवेशक निजी या लीज की भूमि पर भी संग्रहालय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.