नई दिल्ली, अप्रैल 20 -- पश्चिम बंगाल में एसआईआर के बाद वोटर लिस्ट से बड़ी संख्या में नाम कटने के मामले में याचिकाकर्ता पर भड़कते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आप लोग बार-बार एक ही मामले को लेकर चले आते हैं। सीजेाई सूर्यकांत और जस्टिस जयमाल्या बागची की बेंच ने सीनियर वकील देवदत्त कामत की याचिका पर कहा, आप लोग रोज-रोज एक के बाद एक याचिका फाइल कर रहे हैं। इस ममले में हम हाई कोर्ट केचीफ जस्टिस से बात करेंगे।ठीक से काम नहीं कर रहा ट्राइब्यूनल देवदत्त कामत ने अपनी याचिका में कहा था कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद स्थापित किए गए ट्राइब्यूनल से भी लोगों को न्याय नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यह सिस्टम ठीक से काम ही नहीं कर रहा है। उन्होंने याचिका में कहा कि अपीलेट ट्राइब्यूनल वकीलों को अपनी पार्टी का पक्ष रखने की अनुमति ही नहीं दे रहा है। इसक...