नई दिल्ली, नवम्बर 5 -- दिल्ली हाईकोर्ट ने राजधानी में फुटपाथों से अतिक्रमण हटाने की मांग वाली जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए सख्त टिप्पणी की। कोर्ट ने कहा कि हाईकोर्ट के बाहर की सड़कें भी पार्किंग के लिए इस्तेमाल हो रही हैं। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नितिन वासुदेव सांब्रे एवं जस्टिस संजय शर्मा की पीठ ने याचिकाकर्ता के वकील से कहा कि आप फुटपाथ की बात कर रहे हैं। यहां तो सड़कों का भी इस्तेमाल पार्किंग के लिए हो रहा है। पीठ ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि बाहर जाकर देखिए पार्किंग की वजह से चार लेन घिरी हुई मिलेंगी। पीठ ने याचिकाकर्ता के वकील को संबोधित करते हुए कहा कि यह आपके ही साथी वकीलों की वजह से हैं। याचिकाकर्ता के वकील ने पीठ को बताया कि जयपुर हाउस से दिल्ली हाईकोर्ट तक के रास्ते पर फुटपाथ का इस्तेमाल वाहनों की पार्किंग के लिए किया ज...