आप पूछ रहे थे क्या मिला? अखिलेश यादव को पूजा पाल ने दिया जवाब, सपा पर बरसीं
लखनऊ, जुलाई 17 -- भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष और कौशांबी की चायल विधानसभा सीट से विधायक पूजा पाल ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया मंच एक्स के जरिए तीखा हमला बोला है। उन्होंने अखिलेश यादव के एक सवाल का जवाब देते हुए भाजपा की कार्यशैली की सराहना और सपा पर परिवारवाद का आरोप लगाया। पूजा पाल ने अपनी पोस्ट में लिखा, "अखिलेश यादव जी, आप पूछ रहे थे कि मुझे क्या मिला? आज आपके प्रश्न का जवाब देती हूं। मुझे गर्व है कि मैं पाल समाज की बेटी हूं और भाजपाई हूं। मैं उस पार्टी में हूं, जहां चाय वाला भी प्रधानमंत्री बन सकता है। यह मेरी क्षमता पर निर्भर करता है।"पूजा पाल का अखिलेश को जवाब उन्होंने आगे कहा कि भाजपा में पाल समाज का बेटा या बेटी विधायक, सांसद, मंत्री, उपमुख्यमंत्री, मुख्यमंत्री, राज्यपाल, प्रधानमंत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.