नई दिल्ली, सितम्बर 20 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली नगर निगम के सफाई कर्मचारी की आत्महत्या के मामले को लेकर दिल्ली भाजपा ने रविवार को आम आदमी पार्टी के कार्यालय के पास प्रदर्शन किया। इसमें आरोपी आप पार्षद विजय कुमार को बर्खास्त करने की मांग उठाई गई। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड गिराकर आगे जाने का प्रयास किया तो नोकझोंक के बाद पुलिस कई लोगों को हिरासत में लेकर तिलक मार्ग थाने ले गई। बाद में सबको छोड़ दिया गया। बता दें कि त्रिलोकपुरी वार्ड में तैनात सफाई कर्मी दीपक की आत्महत्या मामले में उनकी पत्नी संगीता ने क्षेत्रीय आप पार्षद विजय कुमार पर आर्थिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए कल्याणपुरी थाने में आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में एफआईआर दर्ज कराई थी। यह भी पढ़ें- भाजपा ने आप पार्षद के इस्तीफे की मांग को लेकर किया प्रदर्शन इस मामले म...