आप पार्टी ने गदरपुर विधानसभा कार्यकारिणी की सूची जारी
रुद्रपुर, अप्रैल 20 -- गदरपुर, संवाददाता। आम आदमी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। गदरपुर विधानसभा क्षेत्र के सोमवार को एसडी इंटर कॉलेज परिसर में संवाद एवं सदस्यता अभियान कार्यक्रम हुआ। उत्तराखंड प्रभारी महेंद्र यादव (पूर्व विधायक, दिल्ली) और सह प्रभारी डॉ. युवराज भारद्वाज ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान गदरपुर विधानसभा कार्यकारिणी की नई सूची जारी की गई। महेंद्र यादव ने कहा कि पार्टी आगामी चुनाव में प्रदेश की सभी 70 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी और जनता के बीच एक मजबूत विकल्प के रूप में उभरेगी। कार्यकर्ताओं की मांग पर गदरपुर विधानसभा सीट से सुभाष व्यापारी के नाम की अनौपचारिक घोषणा प्रत्याशी के रूप में की गई। जारी कार्यकारिणी सूची के अनुसार, राजेंद्र सिंह को विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं रवि कुमार और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.