आप ने हिमांशु पुंडीर को बनाया उत्तराखंड युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष
देहरादून, जुलाई 10 -- देहरादून। आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड संगठन हिमांशु पुंडीर को युवा मोर्चा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रभारी महेंद्र यादव और सह-प्रभारी डॉ. युवराज द्वारा उनकी नियुक्ति की है। पदभार ग्रहण कर पुंडीर ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल की नीतियों और दिल्ली-पंजाब के गवर्नेंस मॉडल को प्रदेश के कोने-कोने तक पहुंचाना है। बेरोजगारी, महंगाई और बदहाल स्वास्थ्य-शिक्षा व्यवस्था को लेकर पार्टी सड़क से सदन तक संघर्ष करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.