आप ने साकची में निजी स्कूलों के खिलाफ किया प्रदर्शन
जमशेदपुर, मई 4 -- जमशेदपुर में निजी स्कूलों द्वारा की जा रही मनमानी फीस वृद्धि, री-एडमिशन के नाम पर वसूली तथा बार-बार किताबों के पैटर्न में बदलाव के खिलाफ आप ने रविवार को साकची मुख्य गोलचक्कर पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। यह कार्यक्रम अभिषेक कुमार के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में अभिभावकों, छात्रों, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं जागरूक नागरिकों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शन के दौरान उपस्थित लोगों ने निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ जमकर विरोध जताया और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता एवं जवाबदेही की मांग की। अभिषेक कुमार ने कहा कि शिक्षा कोई व्यवसाय नहीं, बल्कि हर बच्चे का मौलिक अधिकार है। निजी स्कूलों के द्वारा लगातार फीस बढ़ाकर और री-एडमिशन के नाम पर वसूली कर अभिभावकों पर आर्थिक बोझ डालना पूरी तरह गलत है। आम आदमी पार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.