रांची, अप्रैल 28 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। आम आदमी पार्टी की प्रदेश ईकाई ने मंगलवार को राज्यसभा सांसद राघव चड्डा और भाजपा के खिलाफ फिरायालाल चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी के जोनल प्रभारी राजेश लिंडा के नेतृत्व में बड़ी संख्या कार्यकर्ताओं ने राघव चड्डा का भाजपा में जाने को जनादेश का विश्वासघात बताया। पार्टी नेताओं का कहना था कि राघव चड्डा को जिस पार्टी ने सांसद बनाया, उसी पार्टी को धोखा देकर भाजपा की सांप्रदायिक और जनविरोधी राजनीति का हिस्सा बन गए। मौके पर मुख्य रूप से शनि उरांव, संगीता तिर्की, सूबेदार एसएन सिंह, सिमोन उरांव सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- राघव चड्ढा को पाला बदलने से ऐसा नुकसान! 24 लाख लोगों ने छोड़ दिया साथ यह भी पढ़ें- अगर पास हो जाता उनका यह बिल, तो AAP को नहीं तोड़ पाते राघव चड्...