देहरादून, मार्च 11 -- देहरादून। आम आदमी पार्टी ने 'स्वर्णिम विजय दिवस' के अवसर पर कैंट विधानसभा क्षेत्र में संगठन की मजबूती के लिए 'हर घर मिठाई वितरण' अभियान शुरू किया है। प्रदेश समन्वय समिति सदस्य शरद जैन ने कहा कि इस अभियान के जरिए कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया जाएगा और जनहित के मुद्दों पर संवाद स्थापित होगा। उन्होंने बताया कि पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाने के लिए यह चरणबद्ध अभियान पूरे क्षेत्र में चलाया जाएगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं से आगामी आंदोलनों के लिए एकजुट होने की अपील की गई। मौके पर शरद जैन, सुधा पटवाल, वीर सिंह, विपिन खन्ना, अक्षय शर्मा और कासिम चौधरी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.