बस्ती, सितम्बर 22 -- बस्ती। आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष डॉ़ राम सुभाष वर्मा और दिलीप यादव के संयोजन से हर्रैंया में हर घर संपर्क अभियान के तहत रविवार को बैठक का आयोजन हुआ। जिलाध्यक्ष ने हर घर संपर्क अभियान के बारे में बताया। बताया पांच विधानसभा क्षेत्रों में बूथ गठन कर पार्टी को मजबूत किया जा रहा है। बौद्ध प्रान्त के उपाध्यक्ष मुख्य अतिथि कुलदीप जायसवाल ने पार्टी के नीति, कार्यक्रम के बारे में उपस्थित लोगों को विस्तार से जानकारी दी। बैठक में आनंद कुमार सिंह, राम सजन सूर्यवंशी, वीरेंद्र यादव, शेषपाल चौधरी, भगवानदीन भारती, भोला यादव, विकास श्रीवास्तव, शिव बहादुर गोसाई, महेंद्र प्रताप यादव, माता प्रसाद आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.